Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन बीमारियों को दूर करता है नींबू, जानिए इसके…..

नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग इसे पानी और नमक के साथ लेना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें  एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी के तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके साथ-साथ यह हमें कई बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानें  क्या-क्या है इसके फायदे….

नींबू के फायदे-

1. सुबह उठकर नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई हो जाती है। नींबू पानी बाइल जूस बनाने में भी मददगार है।

2. नींबू पानी पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है। क्योंकि यह शरीर में पाचक रसों के बनने को प्रोत्साहित करता है।

3.इसके उपयोग से त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है।

4. नींबू पानी के सेवन जोड़ों के दर्द में बेहद फायदेमंद होता है।

5. नींबू पानी मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मददगार है। साथ ही इसके इस्तेमाल से ताजगी बनी रहती है।

6. ये शरीर के पीएच लेवल को बरकरार रखने में भी सहायक है।

7. नींबू पानी विटामिन सी और पोटैशियम के गुणों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है।

8. सुबह उठकर नियमित रूप से नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती।

9. अगर आप वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं है।