Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का तांता, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

 

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले दोपहर 1.30 बजे तक पार्टी मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जेटली के अंतिम दर्शन के लिए कैलाश कॉलोनी स्थित उनके अवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह भी नेताओं का तांता लगा हुआ है।

आज सुबह उन्हें श्रद्धांजलि देने मोतीलाल वोरा, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजीत सिंह, चंद्राबाबू नायडू एवं शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं। नेताओं आना अनवरत जारी है। उधर, भाजपा पार्टी मुख्यालय में जेटली के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने बताया कि जेटली के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा। इसके बाद उसी वाहन से निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए भी लाया जाएगा। जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।