Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में किया संबोधित किया, सोनिया गांधी को माँगनी चाहिए माफ़ी

बीजेपी नेता स्मृति इरानी को आक्रामक अंदाज में संसद के अंदर और बाहर पहले कई बार देखा गया है। लेकिन सोनिया गांधी का जो अंदाज संसद के अंदर नेताओं और कुछ रिपोर्टरों ने देखा, वो उनके चिर परिचित स्वभाव से मेल नहीं खाता। ऐसा सोनिया गांधी को करीब से जानने वाले कई जानकारों का मानना है। ऐसा नहीं कि सोनिया गांधी पर निजी हमले राजनीति में इससे पहले नहीं हुए। चाहे सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मामला हो या फिर उनके प्रधानमंत्री बनने की सुगबुगाहट पर सुषमा स्वराज का सिर मुंडवाने वाला बयान, सोनिया गांधी को सार्वजनिक जगह पर ग़ुस्से में इक्का दुक्का बार ही देखा गया। ऐसे ही एक वाकये का ज़िक्र करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई कहते हैं, 80 के दशक की बात है। राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उनके साथ सोनिया गांधी भी हैदराबाद के दौरे पर थी। उस दौरे में एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने कई नेता आए थे. उनमें से एक नेता को ग़ुस्से में सोनिया गांधी को ये कहते हुए सुना गया कि आप मेरे बारे में क्या कुछ बक़वास बोलते रहते हैं। ये ठीक नहीं है। बाद में बात खुली तो पता चला मामला ग़लत पहचान’ का था। सोनिया गांधी ने जिस नेता को डांटा था, उनके बारे में ग़लत बयानी उन्होंने की ही नहीं थी। वो कोई और ही नेता थे।

राष्ट्रपति भवन ना जाने देने को लेकर उन्होंने कहा, “कल जाने नहीं दिया गया। आज भी जाएंगे, हिंदुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी, नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं? बीजेपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज की। इस मौके पर स्मृति इरानी ने कहा, जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया। सोनिया गांधी को माफ़ी माँगनी चाहिए।