Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबे 16 मजदूर-सात शव बरामद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसे की खबर है। इस हादसे में 9 मजूदरों की मौत हो गई जिनमें से 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं। आज रुद्रप्रयाग के पास केदारनाथ हाइवे पर बांसबाड़ा में भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन से काफी संख्या में चट्टानों का मलबा गिरना शुरू हो गया। इसी मलबे में मजदूर दब गए जिनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर राहत कार्यों की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए।

बताया जा रहा है कि यहां ऑल वेदर रोड का काम चल रहा था। इस दौरान चट्टान टूटकर गिर गई, जिसके चलते जेसीबी भी नदी में जा गिरी। हादसे में 16 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीम ने सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान होने वाली बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ों में काम करने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार बारिश होने से पहाड़ों से मलबा गिरने का खतरा रहता है।