Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Lakhimpur:शांति व सौहार्द के लिए प्रशासन ने निकाला शांति मार्च

Lakhimpur/Dev Srivastava: आपत्तिजनक वीडियो मैसेज मामले में शहर को वापस सामान्य स्थिति में लाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं, ऐसे में प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रहा है जिससे हालात पहले जैसे सामान्य हो सके। इसी क्रम में कर्फ्यू के दूसरे दिन प्रशासन ने सभी धर्मो के बुद्धजीवियों के साथ शांति मार्च निकाला गया।

shanti march

  • प्रशासन की यह कोशिश है कि शहर को वापस उसी स्थिति में लाया जाए, जैसा वह दो दिन पूर्व था।
  • खीरी जिला बेहद शांतिप्रिय जिलों में शुमार है। ऐसे में शहर के बिगड़े हुए हालात प्रशासन के लिए चिंता का सबब है।
  • शायद यही कारण है कि प्रशासन कर्फ्यू के दूसरे दिन ही सभी समुदायों के साथ जहां पीस कमेटी की बैठक की गयी, तो वहीं लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के लिए शांति मार्च भी निकाला गया।
  • कोतवाली सदर से शुरू हुआ शांति मार्च जिसमें सभी धर्मो के बुद्धजीवी व लोग शामिल रहे।
  • यह शांति मार्च मेन रोड, सदर बाजार, आर्यकन्या चौराहा, आनंद टाकीज रोड, मेला मैदान रोड, संकटा देवी चौराहा होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा।
  • इस शांति मार्च में जहां लोगों के जहन में खराब हुए माहौल का भय दिख रहा था, तो वहीं आपसी सौहार्द कायम करने के लिए लोग हम सब एक है कि नारे लगाते हुए दिखे। इस शांति मार्च में जिले के सभी उच्चाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
  • जिन रास्तों से शांति मार्च निकल रहा था, उन रोडों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही इस शांति मार्च में जगह-जगह से लोग भी शामिल हुए। कुल मिलाकर शांति मार्च को निकाले जाने का उद्देश्य सार्थक नजर आए।

वीडियो: लखीमपुर में शांति मार्च करता प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published.