Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचा एक युवा, जानिए फिर क्या हुआ 

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

  • बाढ़ ने किसी का आशियाना छीना है तो किसी की रोजी रोटी ऐसे में खुले आसमान के नीचे खाली पेट रहने को बाढ़ पीड़ित मजबूर है। ऐसे असहायों कि मदद को एक समाजसेवी परिवार का बेटा सामने आया। जिसने बाढ़ प्रभावित गांव खनियापुर में बाढ़ पीड़ितों को जहां पूड़ी सब्जी के पैकेट बांटे तो साथ ही उन्हें राहत सामग्री भी दी।
  • जिसे पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें कि समाज सेवी विमलेश सिंह भदौरिया के छोटे पुत्र रुद्र सिंह भदौरिया भी समाज सेवा में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
  • अपने परिवार से मिली मदद की परंपरा को सदैव आगे बढ़ाना उन्होंने अपने पिता से सीखा है। शायद यही कारण है कि अखबारों में आए दिन बाढ़ पीड़ितों के बारे में खबर को पढ़कर उन्होंने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की ठान ली, और गुरुवार की सुबह वे अपने पिता व अन्य साथियों के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र ग्राम खनियापुर पहुंच गए।
  • जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। साथ ही पूड़ी-सब्जी के पैकेट सहित बिस्कुट व पानी आदि बाढ़ पीड़ितों को दिया। अचानक पहुंची इस मदद और इस समाजसेवी बच्चे के हौसले को बाढ़ पीड़ितों ने सराहा, अपना आशीर्वाद देकर बाढ़ पीड़ितों ने रुद्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम को वहां से विदा किया।