Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेहतर फिटनेस के लिए भी होती है ‘किटी पार्टी’

                                           महिलाओं को फिटनेस के टिप्स देती हुई-डॉ शिखा सिंह

लखनऊ। घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए किटी पार्टी एक ऐसा कार्यक्रम है जहाँ वो अपनी दोस्तों के साथ समय तो व्यतीत करती ही हैं साथ ही बहुत कुछ सीखती भी हैं. किटी पार्टी जाने से महिलाओं के दोस्त तो बनते ही हैं साथ ही बहुत कुछ ऐसी बातें सीखने को मिलती है जो उनके जीवन को बदल सकती हैं ।

ऐसे ही एक बिल्कुल अलग तरह की किटी पार्टी का आयोजन होटल कंफर्ट इन, गोमती नगर में किया गया,जिसका आयोजन डॉ शिखा सिंह ने किया था.जहाँ योग, प्राकृतिक चिकित्सा,हेल्थी फ़ूड और फिटनेस पर चर्चा हुई. अनोखी किटी पार्टी में खान-पान,मौज-मस्ती,गेम्स हुए बल्कि स्वास्थ्य को बनाये रखने पर काफी ज़ोर दिया गया। इस किटी में स्वस्थ्य के लिए सारी एक्टिविटीज़ भी करायी गयीं।

यहाँ डॉ शिखा सिंह द्धारा आयोजित किटी पार्टी का उद्देश्य भी किटी पार्टी के जरिए शारीरिक, मानसिक स्वास्थ को बेहतर करना था। कार्यक्रम में फिटनेस को लेकर कई सारे खेल और गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।