Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साइकिल नहीं देने पर दरांती से किशोर का गुप्तांग काटा

 

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की रात साइकिल देने से इनकार करने पर नाबालिग ने दरांती से किशोर का गुप्तांग काट दिया। बुरी तरह घायल किशोर को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को अस्पताल पहुंच की घायल की चिकित्सीय रिपोर्ट हासिल कर ली है। जिसमें 60 फीसदी गुप्तांग कटने की पुष्टि हुई है।

थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर के रहने वाले घायल किशोर के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंश (12) साइकिल से जा रहा था। रास्ते मे उसे साधू (14) पुत्र राजेश ने रोक लिया। साधू गांव का ही रहने वाला है। उसने उससे साइकिल मांगी, अंश ने जब साइकिल देने से मना कर दिया तो साधू ने उसके गुप्तांग पर दरांती से वॉर कर दिया। जिससे अंश का गुप्तांग बुरी तरह कट गया। वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। अंश के चीखने चिल्लाने की आवज सुन गांव के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर अंश की जान बचाई। मामले की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि गुप्तांग काटने का प्रयास करने वाले साधू की तलाश में पुलिस ने छापा मारा है, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। अंश की चिकित्सीय रिपोर्ट थाने मंगा ली गई है। जिसमें उसके गुप्तांग में गम्भीर चोट पाई गई है।