Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रयागराज से चित्रकूट के लिए रवाना हुई

लखनऊ से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निकाली गई किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रयागराज से आज चित्रकूट रवाना हो गई।

कौशाम्बी से देर शाम प्रयागराज के पूरामुफ्ती पहुँची यह यात्रा गंगापार मे भ्रमण के उपरान्त आज तीसरे दिन कार्यक्रम पूरा करके यहां से चित्रकूट के लिए रवाना हुई l इस दौरान प्रयागराज में 13 स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का जोरदार स्वागत किया l

यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा भाजपा की केन्द्र सरकार हो या योगी की उत्तर प्रदेश सरकार इसे लोकतंत्र पर ज़रा भी भरोसा नहीं है।यह अपनी तानाशाही और हिटलरवादी सोच से आगे बढ़ ही नही पा रही है।इसकी गलत नितीयों के कारण ही आज देश बर्बादी के कगार पर खड़ा है।उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन गया है।गरीबो किसानो युवाओ को दमनचक्र चला कर उनके जीवन को अन्धकार मे डाला जा रहा है।

किसान महिनों से आन्दोलनरत है उसे उसका हक़ देने के बजाए उनके भविष्य को कार से रौंदवाया जा रहा है।इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।किसान नौजवान मज़दूर व आम लोग 2022 मे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्पित हैं।अब योगी सरकार का जाना तय हो चूका है किसान ही उत्तर प्रदेश सरकार के ताबूत मे कील ठोंक कर इस सरकार को अन्तिम पायदान पर पहुंचा कर ही दम लेंगे।

*रिपोर्ट-रंजीत सिंह*