Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपहरण कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

 

जोधपुर। बालेसर तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए गया। घटना 16 सितम्बर की है। पीड़ि़ता घर पहुंची तो तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सोमवार रात को जोधपुर रेफर किया गया। उसके बयान पुलिस ने मंगलवार को लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बालेसर पुलिस ने बताया कि महिला के अनुसार वह 16 सितम्बर की सुबह के समय उठी थी। तब उसकी गाय घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश को निकली। सड़क पर आने पर बाइक पर सवार होकर आए तीन व्यक्ति उसको डरा धमका कर बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर अगवा कर भानगठ कोनरी की सरहद में लेकर आये और वहां पर तीनों ने उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। करीब एक डेढ़ घंटे बाद आरोपित उसको वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी प्रकार वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनायी। पुलिस ने बताया कि पीड़ि़ता का मेडिकल करवाने के बाद उसे सोमवार की रात जोधपुर रेफर किया गया है। पीड़िता के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।