Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में फिर से केजरीवाल, एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत

 

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को मतदान पश्चात सर्वे (एक्जिट पोल) के अनुसार अरविंद केजरीवाल सरकार की बहुमत से फिर से सत्ता में वापसी कर रही है।

विभिन्न एक्जिट पोल अनुमानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 40 से 50 सीट तथा भाजपा को 15 से 30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मत प्रतिशत के लिहाज से भी आम आदमी पार्टी को भाजपा पर करीब 15 प्रतिशत की बढ़त हासिल है।

देश की राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस बार का वोट प्रतिशत पिछली बार के 67.12 से घटकर 56 प्रतिशत रह गया है।

टाइम्स नाउ (आईपीएसओएस) के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस व अन्य को कोई कोई सीट नहीं मिलेगी। रिपब्लिक (जन की बात) के सर्वे के मुताबिक आप को 48-61, भाजपा को 9-21 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज एक्स (नेता) के सर्वे के मुताबिक आप को 50-56, भाजपा को 10-14 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिलेगी। एबीपी (सी वोटर) सर्वे के मुबातिक आप को 49-63, भाजपा को 5-19 और कांग्रेस को 0-4 सीटें मिलेंगी। सुदर्शन समाचार के अनुसार आप को 40 से 45 सीटें, भाजपा को 24-26 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।