Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई

सिरसा

गांव बेगू से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया व
राजेश शर्मा ने ग्रामीणों को जहां कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाया, वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से

देश में चली बदलाव की लहर के बारे में बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली सच
जनता के सामने आ चुका है। इस सरकार और पार्टी के नेताओं ने जनता को अपनी मीठी मीठी बातों से बहुत बहला
फुसला लिया, पर अब जनता जागरूक हो चुकी है और इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी
है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासन के खिलाफ फतवा साबित हुई है।
इस यात्रा ने देश के लोगों को आपस में एकजुट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सत्ता
बनाए रखने के लिए धर्म व जात पात का जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भाजपा की कारगुजारियों की पोल खोलने का काम करेगा। कांग्रेस
नेताओं ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है तब से सभी वर्गों का जीना मुहाल हो गया है. एक
तरफ महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के पास दो वक्त के लिए खाने की रोटी नहीं और सरकार अपने
चहेते उद्योगपतियों को जनता के खून पसीने की कमाई बांट रही है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी के सारे
राज पर्दाफाश करके रख दिए हैं। अब सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने से भी बच रही है। भाजपा के सारे
नेता और पूरी सरकार अडानी के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेसी नेताओं ने गांव में घर घर जाकर ग्रामीणों को
कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े अनुभवों को लेकर लिखे हुए पत्र व
कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री को वितरित किया। इस मौके पर कर्मवीर सिंह, हरविंद्र सिंह, हरबंस
सिंह सिद्धू, पूर्व सरपंच लीलू राम, जगदीश भाटिया, प्रकाश सिंह, पूर्व सरपंच चंद्रभान, पूर्व सरपंच आत्माराम,
मंगत ठेकेदार, रामकिशन सरोचा, चरणदीप धालीवाल, ओमप्रकाश नलवा, नत्थू राम पंच, लक्ष्मण कंबोज, राम
सिंह फौजी, जसवंत, गुरलाल सिंह पन्नू, सुखविंद्र सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, गुरुजीवन सिंह सहित काफी संख्या
में ग्रामीण मौजूद थे।