Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिहार में जदयू बनेगी नम्बर वन पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा

नवादा। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नवादा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों का हालचाल जाना। कोरोना महामारी में अपनी जान गवां चुके परिवारों से भी हमने गांव जाकर मुलाकात किए हैं और नवादा की धरती पर पहुंचने के बाद हमारा जोरदार स्वागत भी किया गया है कार्यकर्ताओं के साथ हमने पार्टी को एक नंबर पर मजबूत बनाने को लेकर भी कई अहम बातचीत भी किए हैं।

कुशवाहा ने आम लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चतुर्दिक विकास हुआ है। पूरे देश में जदयू को नंबर वन की पार्टी बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने दिलाया। कुशवाहा ने कहा कि जदयू गांधी, लोहिया, भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर व जगदेव प्रसाद के नीति व सिद्धान्तों पर चलने वाली पार्टी है। पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि श्री कुशवाहा की यात्रा से जदयू काफी मजबूत होगी।

प्रेस वार्ता में विनय यादव प्रो. प्रमिला कुमारी, प्रिंस डांगी, संजय यादव आदि कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।