Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आश्रम में जापानी महिला से दुष्कर्म, बाबा गिरफ्तार

 

ऋषिकेश। जापान से आई एक विदेशी महिला के साथ तपोवन आमखाला निवासी बाबा ने आध्यात्मिक चिकित्सा के बहाने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मुनी की रेती थाना के इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि जापान से एक विदेशी महिला 28 फरवरी को तपोवन आमखाला स्थित विश्व चेतना आश्रम आई थी। आश्रम संचालक दयानंद गिरी शिष्य मछेन्द्र पूरी तपोवन मूल विश्व बंधु पुत्र पदम भट्ट निवासी ग्राम दगो भिंड मध्य प्रदेश ने आध्यात्मिक चिकित्सा के नाम पर विदेशी महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता थाना मुनि की रेती पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज ही शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के लिए टिहरी भेजा गया है।