Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन सेना का उम्मीदवार ने इस कारण से ईवीएम पटका, तुरंत हुआ गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य की 25 लोकसभा सीटों और 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान हो रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मधुसूदन गुप्ता ने अनंतपुर जिले के गुंतकल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को फर्श पर फेंक दिया।

गुट्टी में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने आए गुप्ता मशीन पर ठीक से विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के नाम नजर नहीं आने से मतदान कर्मचारियों से नाराज थे। गुप्‍ता ने मशीन को क्षतिग्रस्‍त करने से पहले कहा कि यह पूरी तरह बोगस है और गलत है। क्‍या ऐसा अन्‍याय करके चुनाव कराए जाएंगे? इसके बाद उन्होंने ईवीएम को उठाकर फर्श पर फेंक दिया। इस घटना में मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गुप्ता को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में गुरुवार को पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों पर चुनाव सुबह सात बजे शुरू हो गया। राज्य में कुल 3,93,45,717 मतदाता हैं, जिनमें 1,94,62,339 पुरुष, 1,98,79,421 महिलाएं और 3,957 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें से 18-19 वायु वर्ग के 10.5 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।