Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पौधरोपण के बाद संरक्षण करना भी जरूरी : आकाश चाचाण

सिरसा। (सतीश बंसल )   जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। यह कहना है अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, शुभम अग्रवाल का। इसी दौरान उन्होंने बुधवार शाम को अग्रवाल पार्क अनाज मंडी में पौधरोपण किया।

आकाश चाचाण ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा व स्माइल 91 हैप्पीनेस फाउंडेशन ने काफी समय से पौधरोपण अभियान चलाया हुआ है इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, शुभम अग्रवाल, पार्षद कर्मजीत, अर्जुन माली सहित अन्य लोग मौजूद थे।