Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 के पूरा न हो पाने पर अब इस मिशन की तैयारी में जुटा इसरो, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने अपने चंद्रयान 2 मिशन के पूरा न हो पाने के बाद अब आगे की तैयारी शुरू कर दी है। इस मिशन को गगनयान नाम दिया गया है। जिसके लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के चयन का पहला चरण इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन में पूरा हो गया है। मिशन गगनयान के तहत भारतीय स्पेस एजेंसी 2022 तक भारतीय चालक दल के साथ अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने की योजना में है।

वायुसेना ने शुक्रवार को रहा है कि चयनित पायलटों को व्यापक शारीरिक व्यायाम परीक्षणों, प्रयोगशाला जांच, क्लीनिकल जांच, रेडियोलॉजिकल जांच और मनोविज्ञान मूल्यांकन से गुजरना पड़ेगा। इसरो के चेयरमैन के सिवान ने कहा है कि इसरो दी गई समय सीमा में मिशन को पूरा करने में सक्षम है। बताते चलें भारत की गगनयान परियोजना पर अनुमानित व्यय 10,000 करोड़ रुपए है।

गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्षयान कार्यक्रम है। इसकी घोषणा बीते साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। जिसमें तीन सदस्यीय चालक दल को सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजना शामिल है। अंतरिक्षयान को पृथ्वी की निचली कक्षा में रखा जाएगा। गौरतलब हो कि भारत चंद्रयान 2 मिशन को पूरा करने से केवल दो कदम दूर रह गया। हालांकि भारत ने यह मिशन 95 प्रतिशत पूरा कर लिया है।