Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आईआरसीटीसी 14 सितम्बर से कराएगा यूरोप के सात देशों की सैर  

लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 14 सितम्बर से यूरोप के सात देशों की सैर कराएगा। यह यात्रा 13 दिन व 12 रातों की होगी।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि इस बार आईआरसीटीसी यूरोप के सात देशों की यात्रा 14 सितम्बर से शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 26 सितम्बर तक चलेगी। यात्रा के तहत पर्यटकों को फ्रांस, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, लिंस्टेनश्टाइन, इटली, वेटिकन शहर की सैर  कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा में पर्यटकों को नई दिल्ली से वाया दुबई जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को पेरिस, ब्लैक फारेस्ट, ज्यूरिक, ल्यूसर्न, इंटरलेकन, माउन्ट टिटलिस, जुंगफ्रा, वाडूज, इंसबर्क, वेनिस, पीजा, फ्लोरेंस, रोम एवं वेटिकन सिटी से प्रसिद्ध स्थानों की सैर करायी जाएगी। यह यात्रा 13 दिन व 12 रातों की होगी। इस यात्रा पैकेज में प्रति व्यक्ति 2,44,300 खर्च करने होंगे। वहीं दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 2,10,000 व तीन लोगों के लिए 2,07,150 का पैकेज रखा गया है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चा 1,60,500 का पैकेज होगा। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसमें जाने व आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों में ठहरने, खाने (ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर) की व्यवस्था, एसी वाहनों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था रहेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यूरोप की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। इसके लिए  आईआरसीटीसी की वेब साइट  www.irctctourism.com पर जाना होगा। यहां पर मन चाहे पैकेज की बुकिंग की जा सकती है।