Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करके रहेंगे’- आईपी सिंह

इस पोस्टर के मकसद के बारे में आईपी सिंह ने मीडिया को बताया, “यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्‍य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्‍य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा। इस बार का लोकसभा चुनाव केंद्र से मोदी सरकार को हटाने के लिए हो रहा है। सभी विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार को सत्‍ता से बेदखल करके रहेंगे। यूपी और बिहार की इसमें बड़ी भूमिका होगी।

“बता दें, बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ आक्रामण रुख अपनाए हुए हैं और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी। एनसीपी नेता शरद पवार समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करना चाह रहे हैं। अभी हाल में ही नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़े तो बीजेपी को चुनाव हराया जा सकता है।