Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में सुगमता हेतु निरीक्षण किया जायेगा

 

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दिनांक 29 अगस्त 2022 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के बांकेगंज-मैलानी खण्ड पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे ए.के. शुक्ला द्वारा 25,000 वोल्ट ए.सी नई विद्युतकर्षण लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यालय के संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेगे।                                                                                                                     
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा बांकेगंज-मैलानी स्टेशनों के मध्य आने वाले कर्व, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक तथा पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पश्चात प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, द्वारा उक्त स्टेशनों के मध्य विद्युत लोकोमोटिव से चालित स्पेशल टेªन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।
सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के सञ्चालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।