Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत के सबसे लंबे इंसान ने सीएम योगी से इलाज के लिए मांगी मदद, पहुंचा मुख्यमंत्री आवास

 

 

लखनऊ। भारत के सबसे लंबे युवक धर्मेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक मदद मांगी हैं। प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र शनिवार को लखनऊ में सीएम योगी के सरकारी आवास पर पहुंचे थे और अपने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। धर्मेंद्र को उम्मीद है कि सरकार से उन्हें मदद मिलेगी, जिससे वो अपना इलाज करा सकेंगे। धमेन्द्र की लंबाई 8 फीट और 1 इंच है। उनकी लंबाई विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 2 इंच कम है।

धर्मेंद्र अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने सीएम आवास पहुंचे थे। हालांकि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। भारत के संबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र ने इलाज के लिए 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मांगी है।

धर्मेंद्र हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सरकार से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया था लेकिन वो यहां मौजूद नहीं थे। मैंने उन्हें मदद के लिए पत्र लिखा था। सर्जरी पर कुल 8 लाख रुपए का खर्च आएगा। मुझे मदद का भरोसा दिया गया है और अनुमानित खर्च का विवरण मांगा गया है।