Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत पर उंगली उठाने वाले पाकिस्तान को भारतीय सांसदों की नसीहत, पहले अपने घर में झांक कर देख ले पड़ोसी मुल्क

कंपाला। संयुक्त राष्ट्र के सामने अपनी बात रखने वाले पाकिस्तान को हर तरफ से नाउम्मीदी ही मिली है। वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे तरीके से कश्मीर मामले को लेकर अपनी बात दुनिया के सामने रखनी चाही लेकिन भारतीय सांसदों ने उन्हें आईना दिखा दिया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र के बाद पाकिस्तान ने युगांडा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारत के खिलाफ जहर उगला।

वहीं पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार पर भारतीय अधिकारियों ने जमकर आलोचना की और साथ ही यह भी का कि वह भारत पर उंगली उठाने से पहले अपने घर में झांक लें, जहां सैन्य शासन एक परंपरा बन चुका है। दरअसल युगांडा के कंपाला में राष्ट्रमंडल देशों का 64वीं संसदीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने कश्मीर में सुरक्षाबलों की भारी मौजूदगी पर सवाल उठाया था।

वहीं इस सवाल पर भारत ने भी पाकिस्तानी अधिकारियों को करारा जवाब दिया और कहा कि उसे पहले अपने घर में झांकना चाहिए, जहां सैन्य शासन एक परंपरा बन चुकी है। बताते चलें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल कंपाला पहुंचा है। जिसमें रूपा गांगुली, अधीर रंजन चौधरी और एल हनुमनथैया शामिल थे।

वहीं इस मामले के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रूपा गांगुली सहित अन्य सदस्यों ने पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार का पुरजोर विरोध किया है। इस दौरान रूपा गांगुली जमकर पाकिस्तानी प्रतिनिधियों पर भड़कीं।