Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कमाल है! यहां महिला का पीछा करना युवक को पड़ा महंगा, अब जेल में कटेंगे दिन

लंदन। भारत में अगर कोई शख्स किसी महिला का पीछा करता है या फिर सार्वजनिक क्षेत्र में उससे छेड़छाड़ भी कर देता है, तो यहां उस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी देर हो जाती है और अक्सर ऐसे मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बच भी निकलता है। लेकिन ब्रिटेन में ऐसा ही एक अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां पर एक भारतीय शख्स को इसलिए ही 29 महीने जेल की सजा दे दी गई, क्योंकि वह एक हमलि का पीछा कर रहा था।

जिस महिला की वजह से भारतीय शख्स को जेल की सजा हुई है, उससे वह महिला एक बार लंदन की एक दुकान में मिली थी। जिसके बाद वह व्यक्ति उस महिला का पीछा कर रहा था। आरोपी का नाम रोहित शर्मा है। जिसे लंदन के आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में बुधवार को महिला का पीछा करने के आरोप में कोर्ट में पेश ना होने का दोषी पाया गया और इसकी वजह से उस व्यक्ति को 29 महीने जेल की सजा दे दी गई।

इसके साथ यह भी कहा गया है कि सजा पूरी होने के बाद आरोपी रोहित शर्मा को भारत वापस भेज दिया जाएगा। यहां के पुलिस डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल निकोला केरी का कहना है कि ‘पीछा करने और उत्पीड़न करने से पीड़ित के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे पीड़ित खुद को असुरक्षित महसूस करता है और वह काफी परेशान भी हो जाता है।’

वहीं पीड़िता का कहना है कि शर्मा लगातार उसका पीछा करता था। वह दिन में कम से कम उसे 40 बार फोन करता था। उसके पास 15 अलग-अलग नंबर थे। जिसके जरिए उसे कॉल ब्लॉक करने पर भी इसका कोई फायदा नहीं मिला। वह कभी-कभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी फोन करवाता था।