Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विजयदशमी पर भारत को मिला राफेल, 30 मिनट तक उड़े राजनाथ सिंह

 

पेरिस। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल युद्धक विमान में उड़ान भरने के बाद अपने इस अनुभव को अदभूत और अविस्मरणीय बताया।

युद्धक विमान के पायलट केप्टन फिलिप के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पायलट ने उन्हें सुपर सोनिक (ध्वनि की गति से तेज) रफ्तार के साथ उड़ान भरने का अनुभव कराया। उन्होंने कहा कि यह उड़ान बहुत सुगम और आरामदायक रही। रक्षामंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें युद्धक विमान पर सुपर सोनिक रफ्तार के साथ उड़ान का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राफेल विमान के भारतीय वायुसेना की प्रहार क्षमता में इजाफा होगा।