Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्वतंत्रता दिवस LIVE: लालकिले से पीएम मोदी बोले- नई ऊंचाईयों को पार कर रहा देश

नई दिल्ली: देश आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समूचे देश के कोने-कोने को सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर झंडा रोहण किया। पीएम ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. अपने पीएम कार्यकाल में मोदी का यह लालकिले से अंतिम भाखण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण…

7.32 AM: लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है।

मोदी ने कहा कि देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर पार कर देश का नाम रोशन किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

पीएम ने कहा कि अभी-अभी संसद के दोनों सदनों के सत्र खत्म हुए हैं, हमारी कोशिश रही कि सदन से हमने देश में सामाजिक व्यवस्था के न्याय को आगे बढ़ाने का काम किया है. ओबीसी आयोग को हमने संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें बराबरी का हक दिया है। मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय इस बात का गर्व कर रहा है हम दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किय। पीएम ने कहा कि आज देश में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कई जगह बाढ़ के हालात हैं, जहां पर भी मुसीबत है वहां सरकार सहायता कर रही है।

मोदी ने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं. उन्होंने दक्षिण के एक कवि की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा।

पीएम ने शौचालय को लेकर कहा कि अगर हम 2013 की गति से शौचालयों का निर्माण कराते तो शायद इतने निर्माण में अभी 2 दशक से अधिक लग जाते। उन्होंने कहा कि अगर पहले की तरह हम गांवों में बिजली पहुंचाते तो शायद प्रत्येक गांवों तक बिजली पहुंचाने में कई दशक और लग जाते. पीएम ने कहा कि अगर 2013 की गति से गैस कनेक्शन दिये जाते तो यह का शादय 100 वर्षों में पूरा हो पाता।

पल-पल के बड़े अपडेट

07.30 AM: प्रधानमंत्री ने लालकिले पर तिरंगा फहराया। लालकिले पर तोपों की सलामी और राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

07.20 AM: लालकिले पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

07.10 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे, पीएम ने लाल पगड़ी, सफेद कुर्ता पायजामा और सफेद साफा पहना हुआ है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

07.07 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लालकिले पर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद

06.58 AM: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा समेत कई दिग्गज हस्तियां लालकिले पर मौजूद रही।

06.28 AM: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियों  में मिठाईंयां वितरित की।

06.15 AM: बुधवार सुबह पीएम मोदी ने ट्विटर के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

सेना के 20 जवानों का होगा शौर्य चक्र से सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम सेना के 20 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इनमें इस साल जम्मूकश्मीर में शहीद हुए मेजर आदित्य कुमार, राइफलमैन औरंगजेब के नाम भी शामिल हैं।