Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज मंगलवार 30 अगस्त को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

यूपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 30 अगस्त को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इंदौर, जबलपुर, भोपाल, रीवा, शहडोल,नर्मदापुरम और सागर संभाग में अनेक स्थानों पर और उज्जैन, ग्वालियर और चंबल, संभाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही भोपाल संभाग के साथ श्योपुर, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी,छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर,शाजापुर, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर,सिवनी, कटनी और नर्मदापुरम में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।
नदियों  में  बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए  प्रयागराज के लिए एनडीआरएफ की 36 सदस्यीय टीम भी यहां पहुंच चुकी है।

बीते दो दिन से गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।  नदियों का पानी बढ़ने की वजह से निचले इलाकों में आज काफी अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया। बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत शिविरों की  संख्या भी बढ़ाकर 15 कर दी है। इसके  अलावा 98 बाढ़  चौकियां भी बना दी हैं। दरअसल मध्य प्रदेश, उत्तराखंड  में हो रही बारिश प्रयागराज वासियों के लिए आफत बन गई है। बारिश का पानी गंगा और यमुना के सहारे प्रयागराज पहुंच रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना दोनों के ही खतरे का निशान पार करने की संभावना बन गई है।