Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला में 18 लाख 96 हजार से अधिक लोगों हुआ वैक्सीनेशन : उपायुक्त अजय सिंह तोमर

सिरसा, 07 अप्रैल।(सतीश बंसल )
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। जिला में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर अब तक 18 लाख 96 हजार 33 से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिला प्रशासन की जिला वासियों से निरंतर अपील है कि सभी पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं और कोरोना से सुरक्षित रहें।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 494 बच्चों को वेक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 15 से 17 वर्ष की आयु के 44 हजार 65 बच्चों वैक्सीन की प्रथम डोज व 19 हजार 902 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख  32 हजार 400 नागरिकों को प्रथम डोज व करीब चार लाख 54 हजार 799 को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 59 साल के 2 लाख 20 हजार 677 नागरिकों को प्रथम डोज व एक लाख 85 हजार 423 नागरिकों को दूसरी डोज तथा 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को एक लाख 58 हजार 630 को प्रथम डोज व करीब एक लाख 36 हजार 933 नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 7 हजार 340 व्यक्तियों ने लगवाई बूस्टर डोज, जिनमें 5 हजार 679 बुजुर्ग, 1493 हेल्थ वर्कर व 168 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं।