Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया गया था और आज ही बिहार से ‘भाजपा भगाओ’ का नारा आया है। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही देश के अन्य राज्यों से राजनीतिक दल और लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए से नीतीश के रिश्ता तोड़ने को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश 2024 में विपक्ष का चेहरा होंगे। फिलहाल बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरे देश की नजरें हैं।