Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभागों के पदाधिकारियों की हुई अह्म बैठक

राष्ट्र व्यापी हड़ताल से लेकर ताजा मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

सिरसा।(सतीश  बांसल)  सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभागों के पदाधिकारियों की एक अह्म मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने की। इस मौके पर मदनलाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर व महेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर्स द्वारा 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ बढ़चढ़कर भाग लेगा। वहीं ऐलनाबाद में हाल ही में एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति का कनैक्शन काटने के मामले में ट्रांसफर किए गए लाइनमैन की बहाली को लेकर भी चर्चा की गई। निगम अधिकारियों को चेताया भी गया है कि जल्द तबादला वापस नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं आयुष विभाग के अंतर्गत कच्चे कर्मचारियों को 3 घंटे कार्य देने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि संघ की आगामी बैठक 18 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 23-24 फरवरी को की जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संघ पदाधिकारी कर्मचारियों के बीच जाएंगे और निमंत्रण देंगे। शहरों में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। यही नहीं आम जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों की पोल खोली जाएगी, ताकि सरकार का सच जनता के सामने आ सके। इस मौके पर अध्यापक संघ के राज्य के नेता चिरंजीलाल, जिला प्रधान गुरमीत सिंह, हेमसा से जिला प्रधान त्रिलोक नागोकी, जिला सचिव अमरजीत, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह, ओमप्रकाश, रिटायर कर्मचारी यूनियन से महेंद्र शर्मा, बिजली निगम से रोहताश, शारीरिक शिक्षक संघ से जिला प्रधान भूप सिंह, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी से भीम सोनी, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, चतुर्थ श्रेणी से जिला प्रधान सुभाष भाटी, डोर-टू-डोर यूनियन सफाई कर्मचारी नेता जलोर सिंह, अजय, कच्चा कर्मचारी यूनियन से शिवचरण कंडारा, पीटीआई कुलवंत, समस्त ब्लॉकों के प्रधान/सचिव अलग-अलग विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें:

कच्चे कर्मचारियों को पे रोल पर लेकर स्थाईकरण की पॉलिसी बनाई जाए। एननीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए।