Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर शुरू कर दिया फ्रिज का ठंडा पानी पीना, तो पहले ये नुकसान जान लिजिए

अक्सर गर्मियां आते ही सभी फ्रिज का ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे कि ये पानी हमारी बॉडी कितना नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी गर्मी में गले की प्यास बुझाने के लिए आप भी फ्रिज की ओर दौड़ते है और फ्रिज में रखा चिल्ड वाटर पीते हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से कौन से नुकसान हो सकते हैं –

-फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।

फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती है, जिस कारण खाना सही प्रकार से नहीं पचता है। खाना नहीं पचने के कारण कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ठंडे पानी से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न एक आम समस्या है। लेकिन कोशिकाओं में बार-बार सिकुड़न हो, तो इसका असर शरीर के मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कनें प्रभावित हो सकती हैं।

– इस पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।

– अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी ध़ड़कनों को कम भी कर सकता है।

-फ्रिज का ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर का तापमान अचानक गिर जाता है और सामान्य से नीचे आ जाता हैं। ऐसा होने से हमारा शरीर थका हुआ महसूस करता है और हमारे शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती हैं। ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को धीमा कर शरीर को पोषक तत्वों को सोखने नहीं देता और शरीर को आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती, हमारे शरीर में कमज़ोरी आ जाती हैं।