Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दियों मे जल्दी उठने मे होती है समस्या, अपनाए ये गज़ब के नुस्खे…

सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी उठना किसी तकलीफ से कम नहीं है। ठंड के चलते रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता फिर भी जल्दी तो उठना ही है और इसके साथ रोजमर्रा के काम भी निबटाने हैं।

कभी आप ने सोच है कि सर्दियों में हम इतने सुस्त क्यों हो जाते हैं? इसका कारण हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है।

जिससे सुबह उठने में परेशानी होती है। हमारे खान-पान के कारण भी सर्दियों में ज्यादा नींद आती हैं। इसलिए कुछ उपाय अपना कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सर्दियों में ज्यादा नींद आने के कारण

Image result for सर्दियों में ज्यादा नींद आने के कारण

  • अगर आप खाने में दूध के बने पदार्थ जैसे पनीर या दही ज्यादा खाते हैं या फिर दाल या सोयाबीन को शामिल करते हैं तो आपको ज्यादा आती है।
  • ज्यादा तेल या मसालेदार खाना खाने से भी आपको ज्यादा नींद आती है।
  • सर्दी में सूरज की ज्यादा रोशनी ना मिल पाने के कारण हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण भी हमें ज्यादा नींद आती हैं।

सुबह जल्दी उठने के उपाय

  • अक्सर सुबह हम जल्दी उठने के लिए हम अलार्म लगाते हैं और सुबह अलार्म के बजते ही हम उसे बंद कर देते हैं और दोबारा सो जाते हैं लेकिन यह सही नहीं है। इस बार हमें अपने दिमाग को समझाना होगा कि अलार्म बजने का मतलब उठना है। अगर इसमें जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो नुकसान हो सकता है।

  • सुबह जल्दी उठने के लिए अपने बिस्तर के पास एक गिलास पानी रखें। सुबह अलार्म बजने के बाद उठे और सबसे पहले एक गिलास पानी पिए जिससे आपकी नींद तुरंत गायब हो जायेगी।
  • अगर आप अलार्म लगा कर सोते हैं तो उसे अपने पास ना रखें बल्कि उसे दूर रखें ताकि जब अलार्म बजे तो आप उठ कर उसे बंद करने जाएं जिससे आपकी नींद दूर होगी।
  • सुबह अलार्म बजते ही जल्दी से बिस्तर छोड़ दें। इस तरह से दिन की शुरुआत भी सकारात्मक होगी और आपको नींद भी नहीं आएगी।