Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ (असम)। जिले के बकपरा घरबंदीचुक इलाके में शनिवार देर रात तीन युवकों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात बाइक पर आए तीन युवक पानी पीने के बहाने महिला के घर में घुस गए। महिला के मना करने पर तीनों युवकों ने दम्पति को गोली मारने की धमकी देते हुए पति को बंधक बना लिया और पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। इस बीच महिला जान बचाकर घर से बाहर निकल गई। तीनों युवक महिला का पीछा करते हुए उसे जंगल में घसीट ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह अचेत हो गई। तीनों युवक महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। रविवार तड़के दो बजे जब महिला को होश आया तो वह अपने एक पड़ोसी के पास पहुंची और सारा वृतांत बताया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

सूचना पर पहुंची डिब्रूगढ़ पुलिस ने महिला का बयान कलमबंद किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस की तत्परता से रविवार को तीनों आरोपित धर लिए गए। इनकी पहचान जिले के लाहोवाल के हाटखोला गांव निवासी विवेक कोंवर उर्फ बाबाकन, तिष्ठी शर्मा उर्फ पप्पू एवं भास्कर गोहाईं उर्फ ऋषी के रूप में की गई है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।