Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डार्क सर्कल्स ब्युटी को कर रहे हैं कम, अपनाएं ये नैचुरल रेमेडी…

डार्क सर्कल्स या आंखों के आसपास दिखने वाले काले धब्बे, शरीर में होने वाले विभिन्न बदलावों के कारण होते हैं। इन कारणों से आपके चेहरे के आसपास की स्किन की रंगत गहरी या काली होने लगती है। डार्क सर्कल्स  का इलाज करने के लिए कई बार डायट, लाइफस्टाइल और मेडिकल ट्रीटमेंट्स में भी बदलाव करने पड़ते हैं।

इसके कारगार  इलाज के लिए नारियल तेल काफी सहायक होता है। रात  को सोने से पहले आँखों की नारियल तेल से मालिश करें तथा सुबह साफ ताजे पानी से धो डालिये। इसे एक सप्ताह तक लगाने के बाद काले धब्बे कम होने शुरू हो जायेंगे।

BEAUTY TIPS

वही इससे कम करने की या डार्क सर्कल्स की नैचुरल रेमेडी है टमाटर का रस इसके लिए टमाटर भी डार्क सर्कल्स अहम भूमिका अदा करता है।  इसके उपयोग से त्वचा कोमल तथा नरम हो जाती है तथा इसके नियमित उपयोग से आंखों के नीचे काले धब्बे ख़त्म हो जाते हैं।

कई प्रयोगो में देखा गया है की आंखों के नीचे काले धब्बे कम करने में ताजे निम्बू का रस अहम भूमिका अदा करता है। निम्बू के रस को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे काले-धब्बों पर लगा कर 10 मिनट बाद साफ़ पानी से धो डालिये।  इसके नियमित प्रयोग से काले धब्बे ख़त्म हो जायेंगे।

वैज्ञानिक रूप में विटामिन ई वाले तेल से करें स्किन की मसाज कर भी ये कम किये जा सकते है रात को सोने से पहले आँखों के चारों और बादाम तेल की मालिश कर लीजिये तथा इसे रात भर त्वचा पर लगा रहने के बाद सुवह साफ पानी से धो डालिये।