Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

OMG! यहां लोग पीते हैं कॉकरोच का शरबत, वजह है बेहद खास…

एक दवा कंपनी हर साल 600 करोड़ कॉकरोच का पालन करती है। कॉकरोच वास्तव में एक चमत्कारी दवा हैं। अक्सर घरों में कॉकरोच दिख जाए तो एक अलग सी शऱीर में हीक होने लगती है और हम इसे खत्म करने के जरूरी उपाय भी खोजने लगते है। 

लेकिन एक ऐसा देश जो कॉकरोच को मारने की अपेक्षा उसे पालना ज्यादा पसंद करता है। पर क्या आप जानते है कि ये लोग इन्हे क्यो पालते है तो आज हम आपको बताते है इस रहस्य के बारे में .

कॉकरोच आपको भले ही पसंद ना  हो ,लेकिन चीन के लोगों के लिए यह सबसे बड़ी कमाई का जरिया है। कॉकरोच यहां को लिये औषिधी के समान काम करता है। इसलिये चीन के शीचांग शहर में एक दवा कंपनी हर साल 600 करोड़ कॉकरोच का पालन करती है। इनको एक बिल्डिंग में पाला जा रहा है। इस बिल्डिंग का क्षेत्रफल लगभग दो खेल के मैदानों के बराबर है। वहां अलमारियों की पतली कतारों में इसे पाला जाता है।

इनके लिए खाने और पानी का इंतजाम होता हैं। अंदर अंधेरे वातावरण में गर्मी और सीलन बनाकर रखी जाती है। फार्म के अंदर कीड़ों को घूमने और प्रजनन करने की आजादी होती है। इन्हें सूरज की रोशनी से दूर रखा जाता है जिससे वो बिल्डिंग के बाहर नहीं जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक कॉकरोच पालन पर नजर रखी जाती है। इसके जरिए बिल्डिंग के अंदर तापमान, खाने की उपलब्धता और नमी पर नियंत्रण रखा जाता है। जब कॉकरोच व्यस्क हो जाते हैं, तो इन्हें कुचल दिया जाता है और इसका शरबत बनाकर इसे यहां के लोग दवाई के रूप में पीते है। इसका इस्तेमाल दस्त, उल्टी, पेट के अल्सर, सांस की परेशानी और अन्य बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

बताया जाता है कि कॉकरोच का शरबत रोगों के लिए रामबाण इलाज नहीं है। यह सभी बीमारियों पर जादुई असर का काम करता है।