Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्रिकेट के धुरंधर सचिन और सौरभ ने दी स्वप्ना बर्मन, ट्वीट में लिखा….

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पश्चिम बंगाल की हेप्टैथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को बधाई दी है। स्वप्ना ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे एशियाई खेलों में हेप्टैथलॉन में स्वर्ण पदक जीता है।

वह इन खेलों की इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

सौरभ गांगुली ने किया ट्वीट 

सौरभ ने ट्वीट कर स्वप्ना को बधाई देते हुए लिखा, ‘स्वप्ना बर्मन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई हो।

भारत को और बंगाल को आप पर गर्व है।’ वहीं सौरभ के सलामी जोड़ीदार रह चुके और महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने भी इस महिला खिलाड़ी को बधाई दी है। 

सचिन ने ट्वीट किया, ‘ट्रैक एंड फील्ड में एक बार फिर शानदार सफलता। स्वप्ना ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके जबड़े पर बैंडेज लगा था और उनके पांव में भी छह उंगलियां थीं।’  स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं के हेप्टैथलॉन में कुल 6,026 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।