Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

 

झारखंड। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के मोरहाबाद मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उप मुख्यमंत्री बनाकर सियासी संतुलन साधा गया है।

हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदिवासी राजनीति के विरासत के प्रतीक हैं। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज शाम करेंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।