Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मध्य और पूर्वी भारत में एक बार फिर से भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी  ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसका असर अगले तीन दिनों में खास तौर पर मध्य और पूर्वी भारत में दिखना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर 19 अगस्त से सामान्य से उत्तर में स्थानांतरित होने की संभावना बन रही है। आने वाले दो से तीन दिनों तक यह ऐसा ही रहेगा। इसके कारण दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में उमस के बीच 20 अगस्त शाम से एक बार फिर से मौसम  करवट लेगा। बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 21 व 22 अगस्त के दौरान बारिश बढ़ सकती है।  इस कारण से अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।