Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जानें बड़ी घोषणायें

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ जारी कर दिया है। 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पेश किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर अधिक जोर देने के लिए नई तकनीकी पर विचार करने की बात संकल्प पत्र में कही गई है।

भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से सीधा संवाद कर सुझाव मांगे थे। प्रदेश भर से करीब 1.70 लाख सुझाव आए जिन्हें दो हजार श्रेणियों में बांटा गया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में गठित कमेटी ने 200 सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया है।

संकल्प पत्र के मुख्य वादे

अंबाला और पंचकूला के आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पतालों की तर्ज पर सभी 22 जिलों में ऐसे ही अस्पताल बनाए जाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में प्रतियोगिता शुरू होगी।

सभी स्कूल आरोही या संस्कृति मॉडल की तर्ज पर होंगे।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग शुरू की जा सकती है।