Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा विस चुनाव : सनी देओल ने रोड शो कर भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

 

 

फतेहाबाद। जिले की टोहाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पक्ष में गुरुवार को अभिनेता एवं गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने टोहाना में रोड शो किया। रोड शो में सनी देओल को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सनी देओल ने अपना रोड शो रेलवे रोड से आरंभ होकर चंडीगढ़ रोड और रतिया रोड पर खत्म हुआ। इसके बाद कुछ समय के लिए वह भाजपा कार्यालय में रुके और बाद में पंजाब रवाना हो गए।

रोड शो के लिए सुबह से लोग सनी देओल के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सनी देओल टोहाना में पहुंचे और अपना रोड शो आरंभ किया तो हजारों लोग उनको देखने के लिए उमड़ पड़े। सनी देओल को देखने के लिए दुकानों की छतों पर भी लोगों की भारी भीड़ थी। सनी देओल के साथ सुभाष बराला भी रोड शो में शामिल थे।