Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज्यपाल प्रो० गणेशी लाल ने किया अनिल बांगा को सम्मानित  

सिरसा 30 अगस्त ।।।( सतीश बंसल ) – बीते वर्ष कोरोना काल में सिरसा की अनेक समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नि:स्वार्थ भाव की गई, इसी कड़ी में मानव सेवा के लिए सुमित गैस एजेन्सीज के संचालक अनिल बांगा को उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो० गणेशी लाल द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिरसा के नागरिक अस्पताल में बीते दिनों आँखों के अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रो० गणेशी लाल ने अपने सम्बोधन में बीते वर्ष कोरोना महामारी में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा की गई मानवीय सहायता के लिए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा इसे सच्ची मानव सेवा एवं देशभक्ति करार दिया।                                                                                                               इस दौरान उन्होंने सिरसा के डबवाली रोड पर स्थित सुमित गैस एजेन्सी के संचालक अनिल बांगा को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से ऑक्सीजन की कमी थी, उस कमी को सुमित गैस एजेन्सीज द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से सिरसा में इस कमी को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया गया जिसके लिए उन्हें सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

ंसिरसा, 30 अगस्त