Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस के पापों को धो रही सरकार : योगी आदित्यनाथ

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोध करने पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस कानून में संशोधन कर उनके पापों को धुल रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन जागरूकता के लिए ‘घर-घर सम्‍पर्क अभियान’ की शुरुआत भी की।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह कानून भारत की मानवीय परम्‍परा का हिस्‍सा है। यह कानून पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को भारत में शरण देने का पक्षधर है। देश के प्रथम राष्‍ट्रपति डा. राजेन्‍द्र प्रसाद के प्रपौत्र प्रो. अशोक जान्‍हवी प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्‍य से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून के बारे में गलतफहमी और अफवाह फैलाई। इसमें सपा भी बराबर की भागीदार है। लोगों की भावनाओं और हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास करने वाली ये पार्टियां पाप की भागीदार हैं। इनके वजह से यह सीएए पर जागरण अभियान शुरू करना पड़ा है। यह महसूस किया गया कि अब समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर उन्‍हें इसकी वास्‍तविकता से अवगत कराया जाए।

रविवार को उन्‍होंने गोरखपुर में चार परिवारों में सम्‍पर्क किया। गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में गोष्‍ठी भी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सीएए, नागरिकता देने का कानून है लेकिन कांग्रेस-सपा ने इसे नागरिकता लेने का कानून बताते हुए अफवाह फैलाकर लोगों के मन में गलत बात भरने की कोशिश की। इसके नाम पर हिंसा भड़काने की कुत्सित कोशिश की गई। गोरखपुर को समय से मिलेगी मेट्रो गोरखपुर में मेट्रो परियोजना को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कहीं किसी स्‍तर पर देरी नहीं की जा रही है। सब कुछ समय से चल रहा है। मेट्रो परियोजना समय से पूरी होगी।