Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सरकार ने युवाओं से रोजगार के नाम पर छल किया है– मोहित शर्मा

सिरसा।।।।।( सतीश बंसल ) युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा ने कहा कि सरकार ने युवाओं से रोजगार के नाम पर छल किया है। युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है और फिर युवाओं को सरकारी नीतियां बनाकर बरगला रहे है। इसका जवाब आने वाले समय में युवा खुद सरकार को देंगे।

मोहित शर्मा जिला के गांव शेरपुरा, मोचीवाली व फूलकां में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर युवाओं ने उनका स्वागत किया। मोहित ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीड़ की हड्डी होता है और राष्ट्र विकास में अग्रणी भूमिका अदा करता है।                                                                                                                      वहीं युवा मौजूदा समय में सड़कों पर है। बावजूद इसके युवा अपने हुनर के बलबूते नाम रोशन कर रहा है लेकिन शर्म की बात है कि भाजपा सरकार युवाओं को छलने का काम कर रही है। न रोजगार न रोजगार के अवसर और झूठे वादे। देश-प्रदेश में जब कांग्रेस सत्तासीन थी, तब युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी जाती थी। युवा आज कांग्रेस के उस कार्यकाल को याद कर रहे है। इस मौके पर पूर्व सरपंच सज्जन कुमार, सुशील शर्मा, जयवीर, हिमंत शर्मा, प्रमोद, पवन माहिया, राहुल कुमार, राजकुमार, योगेश, मनीष, विशाल, सोनू भी मौजूद थे।

ंसिरसा, 1 सितंबर