Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गूगल प्ले स्टोर ने हटाया ‘Remove China Apps’, 15 दिन में 50 लाख से अधिक बार हुआ था डाउनलोड

भारत में चीनी विरोध की भावनाओें का प्रतीक बन चुके ‘रिमूव चाइना ऐप’ को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है। भारत में ये ऐप 15 दिन में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कुछ ही हफ्तों में 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था। ऐप को 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिल चुके थे। इसके साथ ही ऐप के रिव्यू और रेटिंग भी टॉप पर थी। इसके बावजूद प्ले स्टोर से इस ऐप को निकाल दिया गया है। हालांकि अब तक इसकी वजह का पता नहीं लग सका है।

दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर 17 मई को ‘रिमूव चाइना ऐप’ लॉन्च किया गया था। चाइना को लेकर चल रही तनातनी के बीच भारत में यह ऐप तेजी से लोकप्रिय हो गया। इतना ही नहीं चाइना की चीजों के बहिष्कार के मैसेज के बीच रिमूव चाइना ऐप ने भी अपनी पहचान बना ली।

लोग इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर चाइना ऐप के प्रति गुस्सा दिखाने लगे। यही वजह रही की पहले यह ऐप गूगल स्टोर पर सबसे ऊपर आ गया। इसके बाद अचानक ही इस ऐप को गूगल से हटा दिया गया। हालांकि इस बीच इस ऐप को 50 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं इसके रिव्यू और रेटिंग भी बेहतरीन आ रही थी।

रिमूव चाइना ऐप को उस समय लॉन्च किया गया। जब लोगों में चीन के प्रति गुस्सा था। यह ऐप आते ही भारत में तेजी से पॉपुलर होने के साथ ही एक के बाद एक 50 लाख बार से भी ज्यादा मोबाइल फोन में डाउनलोड किये जाने के बाद ऐप टॉप रेटिंग में आ गया।

इसके अच्छे रिव्यू और स्टार भी दिये जाने लगे। इसबीच ही गूगल प्ले स्टोर ने इस ऐप को हटा दिया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि इस ऐप से टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे कथित चीनी ऐप को डिलीट किया जा सकता है। हालांकि इसी बीच ऐप को बनाने वाली ‘वन टच ऐप लैब्स’ ने इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिये बनाने का दावा किया है। वही गूगल प्ले ने इस ऐप को हटाने की वजह स्पष्ट नहीं की है।

बता दें कि यह ऐप 17 मई लॉन्च प्ले स्टोर पर ला गया था। इसे भारत के जयपुर स्थित वन टच व चऐप लैब्स कंपनी ने बनाया था। वहीं कंपनी ने इस बात को माना है कि गूगल प्ले स्टोर से उनके रिमूव चाइना ऐप को सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक ट्वीट भी किया है।