Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंका

 

 

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में रेल पटरी के पास छात्रा का शव पड़ा पाया गया। छात्रा रविवार की शाम ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद से वह गायब थी। परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शमसाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी शिव कुमार सक्सेना की बेटी आकांक्षा (20) रजला मई डीएबी इंटर कॉलेज की छात्रा थी। पिता शिव कुमार सक्सेना के अनुसार बेटी रविवार की शाम गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और देर रात तक नहीं लौटी। गायब बेटी को परिजनों ने रात भर खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह छात्रा का शव रेल पटरी के पास निर्वस्त्र पड़ा पाया गया। छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दक्षिण की ओर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था।

सूचना पर परिजन बदहाल अवस्था में मौके पर पहुंचे। मृतक छात्रा के दोनों पैर के घुटने नीचे से कटे थे। पुलिस तथा परिजनों ने गायब पैरों की खोजबीन की। तलाश करने के बाद भी कटे पैर नही मिलें। माना जा रहा है कि छात्रा के पैर जंगली जानवर काट कर ले गए या किसी ने कटे पैर गायब कर दिए।

शमशाबाद थानाध्यक्ष व कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। शमशाबाद थानाध्यक्ष राम बाबू सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।