Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिल्‍म दिखाने के बहाने विवाहिता से सामूूहिक दुुुष्कर्म, पति समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई। एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जोगेश्वरी पुलिस ने इस आरोप में उसके 25 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने दो फेसबुक फ्रेंड से अपनी पत्नी का गैंगरेप करवाने का खतरनाक षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। मुख्य आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर बताया जाता है जो पालघर जिले का रहने वाला है। जब उसके दोनों दोस्त मुंबई के एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अफनी 23 वर्षीय पत्नी को जोगेश्वरी एक फिल्म दिखाने के बहाने से ले गया। लेकिन वह उसे फिल्म दिखाने के बदले एक ऐसी जगह पर ले गया जहां पर उसके दो दोस्त अभिषेक और मंगेश यादव पहले से मौजूद थे। उसने अपने दोस्तों से अपनी पत्नी का रेप करने को कहा इसके बाद उसने खुद भी अपनी पत्नी का रेप किया। वारदात के बाद पीड़िता पालघर पुलिस थाने पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद इस मामले को जोगेश्वरी थाने ट्रांसफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ये घटना पिछले साल नवंबर की है। महिला ने जनवरी में इसकी रिपोर्ट पालघर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी) के तहत गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है।