Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संभल में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना संभल के बहजोई में रविवार को हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस कॉन्स्टेबल की वर्दी पहने कुछ लोग कार से आए और जबरन लड़कियों के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर शराब के नशे में गलत आचरण करने का आरोप लगाया और फिर दोनों बहनों से पुलिस थाने चलने के लिए कहा। वह बहनों को पास के जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

बहनों ने कुछ समय बाद घर लौटकर परिवार को आपबीती सुनाई। परिजन बहजोई पुलिस थाने गए, जहां उन्हें बताया गया कि उनके घर पर किसी कॉन्स्टेबल को भेजा ही नहीं गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।