Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

 

सिरसा (हरियाणा)। गांव रोडी में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है। पीड़त के परिजनों की तहरीर पर महिला थाना डबवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 25 जनवरी की रात्रि की है। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे रोड़ी निवासी भूदड़ सिंह, सुखविंदर सिंह और एक अन्य घर से अगवा कर ले गए। किसी अज्ञात स्थान पर उसे नशीला पदार्थ दिया गया। उसके बाद तीनों ने गैंगरेप किया। साथ ही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की किसी तरह घर लौटी। बहुत डरी-सहमी थी। बाद में परिजनों से बताया तो उन्हेांने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच एसआई सुनीता रानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।