Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी में नाबालिग लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शर्मसार कर देने वाला वाकया सामने आया है। आजमगढ़ में गोला पुलिस सर्कल के अंर्तर्गत आने वाले सिधारी गांव में एक निमार्णाधीन मकान में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की को अचेत अवस्था में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी उसे तीन लोगों ने अगवा कर लिया और उसे एक निमार्णाधीन मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह चोटिल कर दिया। घटना के बाद वे फरार हो गए। पास से गुजर रहे एक स्थानीय निवासी ने लड़की को अचेत पड़ा देखा और उसके परिवार को जानकारी दी।

परिजनों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। लड़की के पिता एक वकील हैं, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी एलामारन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और लड़की को अगवा कर निर्माणाधीन मकान में ले गये जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में वो पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर किशोरी पर पड़ी और उसने उसके घरवालों को सूचना दी।

परिजनों ने पीड़िता को फौरन महिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के वकील पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।