Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शिवपाल सिंह यादव के ट्वीटर खाते से लेकर गाड़ी के झंडे तक का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का पूर्ण रूप से समाजवादी पार्टी में विलय हो गया विलय का मुख्य कारण मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचंड जीत को बताया जा रहा है जैसा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के पश्चात मैनपूरी लोकसभा में उपचुनाव हुआ जिसमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा और इस उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव

की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी जिस कारण डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत हुई जिसके बाद अखिलेश यादव ने वही चुनाव परिणाम की गिनती के ही दौरान शिवपाल सिंह यादव को सपा का झंडा भेंट किया जिसके बाद आज शिवापाल सिंह यादव की वाहन से लेकर ट्वीटर खाते तक प्रसपा को हटाकर सपा का कर दिया जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को एक साथ मिलकर लड़ना हैं जिससे पूरी समाजवादी पार्टी और सभी कार्यकर्ता में बेहद खुशी की लहर है