Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून के दूसरे फेज की जोरदार हो रही बारिश

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून के दूसरे फेज की जोरदार बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली के अलावा दक्षिण के केरल, तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है। केरल में बारिश से संबंधित गतिविधियों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि दिन के समय मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बीते दिनों राजधानी में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत दिए थे. इसके अलावा, गुजरात के भी कई जिलों में इन दिनों बारिश हो रही है. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां पर तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। , देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मॉडरेट बारिश होने का अलर्ट है। राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यहां भी तेज बारिश का अलर्ट है। यूपी के भी विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। इसके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। राजधानी पटना में भी आज बारिश होगी। उधर, दक्षिण के राज्य केरल में भारी बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई सौ लोग रिलीफ कैंप में शिफ्ट किए जा चुके हैं।